फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो के झोले में सिमट गए वादे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी व्यापार सभा की बैठक शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ। कहा कि जीएसटी के नाम पर व्यापारियों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा बताया कि सपा सरकार में हर वर्ग खुशहाल था। जबकि पांच किलो के झोले में पीएम और सीएम की फोटो लगाकर सभी वादों को सिमटा दिया गया। इसके पूर्व अतिथियों का जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजय साहू, अशोक केसरवानी, अरविंद श्रीवास्तव, शकील खान, फिरोज खान, विकास जायसवाल, देवा जायसवाल, अजीत यादव, हनुमान प्रसाद केसरवानी, अकरम परवेज, इरफान अंसारी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें