फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति खराब, डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में खराब प्रगति पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डीएम ने फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान कई योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ठीक नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अविलंब सुधार का निर्देश दिया। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, आशा भुगतान, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं का हाल जाना। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं जरूरतमंदों तक हर हाल में पहुंचाई जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा में एमओआईसी (मेडिकल ऑफिसर इन चार्ज) को निर्देशित किया कि इसमें प्रगति लाएं। साथ ही सख्त हिदायत भी दी कि कोई भी डॉक्टर बिना परमिशन के छुट्टी लेकर घर नहीं जाएगा। विश्व जनसंख्या पखवारा में महिलाओं को गर्भ निरोधक विधि में अंतरा इंजेक्शन के प्रयोग के लिए भी कहा। डीएम ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट सेवा देने वालों को इस दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें