भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के उपाध्यक्ष कैप्टन मुकेश कुमार गोंबर ने बुधवार को नई दिल्ली कार्यालय पहुंचकर चेयरमैन का पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान परिषद के प्रशासनिक समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। परिषद की अधिशासी निदेशक डॉ. स्मिता नागरकोटी ने बताया कि उनका कार्यकाल 18 जून से ही प्रभावी हो गया था, लेकिन शहर से बाहर होने के कारण उन्होंने आज कार्यभार ग्रहण किया। नए चेयरमैन ने कहा कि परिषद के कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। निर्यातक सदस्यों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता से किया जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान चेयरमैन उमर हमीद ने कहा कि नए चेयरमैन को पूरा सहयोग दिया जाएगा। स्वागत करने वालों में पूर्व अध्यक्ष गुलाम नबी भट, पूर्व उपाध्यक्ष आरबी माथुर, प्रशासनिक सदस्य बोधराज मल्होत्रा आदि शामिल थे।