फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 40 एएनएम को मिला नियुक्त पत्र, खिल उठा चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सीएमओ कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को 40 नव नियुक्त एएनएम को नियुक्ति दिया गया। हाथ में नियुक्ति पत्र मिलते ही उनका चेहरा खुशी से झूम उठा। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद रमेश बिंद ने सभी को नियुक्ति पत्र बांटे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एएनएम का कार्य काफी महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणात्मक सुधार आएगी। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि जिले के 40 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया गया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, भदोही जाहिद बेग सहित डॉ. ओपी शुक्ला, डॉ. बीएन सिंह, डॉ. सुरेश सिंह, विनय भारती, पंकज दूबे, सुरेद्र पाल, सुनील, जगदीश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें