फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिक्षा से ही समस्याओं का हल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अब समय आ गया है कि समाज के विकास के लिए हम कुरीतियों की तिलांजलि देकर शिक्षा और राजनीति में भागीदारी बढ़ाएं। शिक्षा से ही सभी समस्याओं का हल हो सकता है। ये बातें उप्र प्रदेशीय बरनवाल वैश्य सभा के राष्ट्रीय संरक्षक दीनानाथ बरनवाल ने कहीं। वे रविवार को नगर स्थित सनबीम स्कूल के परिसर में प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। उन चुनौतियों का अलग-अलग सामना नहीं किया जा सकता। इसलिए जिम्मेदारिया बांट कर एकजुट प्रयास से ही समाज का उत्थान हो सकता है। उन्होंने युवाओं से राजनीति में अपनी मजबूत भागीदारी पेश करने की अपील की। कहा कि संगठित समाज की राजनीति में मजबूत पकड़ होती है। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत बरनवाल ने कहा कि युवाओं को राजनीति में आना चाहिए। राजनीति में समय और उत्साह दोनों चाहिए, जो युवाओं में है। समाज के वरिष्ठ लोग युवाओं का मार्गदर्शन करें। कहा कि प्रदेश में समाज की विशाल संख्या तो है ही, यह ऐसा उपवर्ग है, जिसका इतिहास गौरवशाली रहा है। प्रदेश महामंत्री रविंद्र बरनवाल ने समाज के लोगों से राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल ने युवाओं में उत्साह का संचार किया। संगठन की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष निशिमा बरनवाल ने कामकाजी महिलाओं से थोड़ा समय समाज के लिए निकालने का आह्वान किया। सम्मेलन का शुभारंभ ललित बरनवाल, रुपेश बरनवाल, अरविंद बरनवाल ने ध्वजारोहण कर किया। स्वागत विनीत बरनवाल, आशीष बरनवाल, आशुतोष बरनवाल ने किया। मौके पर पंकज बरनवाल, नीरज बरनवाल, शिवाजी बरनवाल, प्रमोद बरनवाल, दर्पण बरनवाल, जयप्रकाश बरनवाल, प्रभात बरनवाल, अतुल बरनवाल, डाॅ. अजय बरनवाल, डाॅ. आसुतोश, पीयूष बरनवाल, राहुल बरनवाल, सुनील बरनवाल, मनीष बरनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें