फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण और एनपीएस व्यवस्था देश के लिए घातक:इंद्रमणि

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। देश निजीकरण के कारण लगातार पीछे होते जा रहा है। जिसका सीधा नुकसान शिक्षितों, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को हो रहा है। ये बातें नगर के 52 बीघा तालाब पर सोमवार को अटेवा की ओर से आयोजित निजीकरण व एनपीएस के साथ पुरानी पेंशन बहाली विषय पर आयोजित संगोष्ठी में अटेवा जिला महामंत्री इंद्रमणि मिश्रा ने कही।
विज्ञापन

इंद्रमणि मिश्रा ने बताया कि एनपीएस और निजीकरण देश की अर्थव्यवस्था को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिला संयोजक मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि देश पुनः पूंजीवादी व्यवस्था की ओर जाते हुए पीछे जा रहा है। इतिहास गवाह है कि पूंजीवादी व्यवस्था कभी भी किसी भी देश या विश्व के लिए उचित नहीं रहा है। अटेवा हमेशा से पुरानी पेंशन को लेकर लड़ा है। इसकी बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अटेवा की ब्लॉक इकाई का गठन हुआ। जिसमें शैलेंद्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, विद्यासागर यादव ब्लॉक महामंत्री, दीपक कुमार ब्लॉक कोषाध्यक्ष और नीलम गौतम को महिला ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर सुनील यादव, मुन्ना लाल यादव, सुरेश चंद्र विश्वकर्मा, सुरेश चंद्र बघेल, नागेंद्र कुमार, दयानंद यादव, विवेक यादव, सेचन, धर्मराज यादव, सुरेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें