फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना

विज्ञापन
राजकोट (गुजरात) में प्रधानमंत्री आवासीय योजना क्रियान्वयन में मिले दूसरे पुरस्कार के साथ तत्काल - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में वर्ष 2021 में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने पर भदोही नगर पालिका परिषद को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुजरात के राजकोट में मंत्रालय की ओर से आयोजित इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव के पहले दिन बुधवार को दिया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कांक्लेव में जिले की तत्कालीन डीएम आर्यका आखौरी के नेतृत्व में चार लोगों की टीम गई थी।
विज्ञापन

समारोह में भाग लेने के लिए तत्कालीन डीएम के साथ पालिका ईओ जी लाल, जिला नगरीय विकास अधिकरण डूडा के परियोजना निदेशक शशि मेहरोत्रा तथा डूडा कार्यालय के सीएलटीसी हरिशंकर मौर्य राजकोट गए थे। राजकोट से पालिका ईओ ने बताया कि वर्ष 2021 में भदोही नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7 हजार आवास बनाए गए थे। बताया कि यह सम्मान सभी मानकों पर खरा उतरने के लिए मिला है। आवास निर्माण की गुणवत्ता व संख्या से लेकर, योजना के संचालन और आवंटन, योजना के क्रियान्वयन आदि को लेकर पुरस्कार मिला है।
19 से 21 अक्तूबर तक चलने वाले इस कान्क्लेव में देश भर से सभी प्रदेशों के शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों, शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया। ईओ ने बताया कि प्रथम पुरस्कार आगरा नगर निगम को मिला। भदोही नगर पालिका को द्वितीय जबकि तृतीय पुरस्कार आगरा की एक नगर पंचायत को मिला। बताया कि भदोही का नाम पुकारते ही हम सबकी खुशी का ठिकाना न रहा। बताया कि भदोही की टीम तत्कालीन डीएम के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची थी। आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी ने भदोही की टीम को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें