नगर के स्टेशन रोड स्थित यूआरसी परिसर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा एक व दो के बच्चों के साथ को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र के बाल वाटिका के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका के ईओ धर्मराज सिंह और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरियावां यशवंत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ईओ ने कहा कि शासन की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों को कम नहीं आंकना चाहिए। यही पढ़ कर कोई वैज्ञानिक बना है और कोई डॉक्टर व कोई इंजीनियर। कहा कि लोगों को अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में ही भेजना चाहिए। सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों को पूरी तरह से सुविधा संपन्न कर दिया है। बीईओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र में शिक्षा का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस माैके पर सुरेश कुमार मौर्य, बीईओ भदोही चंद्रशेखर आजाद, सीडीपीओ मंजू वर्मा, एसआरजी धीरज सिंह, विनोद सिंह, पंकज कुमार, इकबाल आफताब माैजूद रहे।