थाना क्षेत्र के गिरिया गांव में सोमवार की रात एक वैवाहिक समारोह में उपस्थित पुरोहित राहुल कुमार उपाध्याय को कुछ उपद्रवियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुरोहित के साथ हुई मारपीट की घटना को देख समारोह में शामिल लोग अवाक रह गए। घायल पुरोहित राहुल कुमार उपाध्याय ने इस मामले में थाने पर तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गांव में सहसेपुर-औराई से बारात आई थी और वहां पर शादी कराने के लिए उन्हें बुलाया गया था। द्वारचार के बाद वैवाहिक रस्म पूरा कराने के लिए मंडप में बैठे थे। इसी बीच आरोपियों ने रॉड और लात-घुसे से पिटाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि तहरीर पर आरोपी युवक योगेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद