फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जीवित्पुत्रिका और नवरात्र व्रत से पहले फलों के दामों में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत से पहले फलों के दामों में अचानक से 20 से 25 रुपये की तेजी आई है। केला 30 रुपये, सेब, अनार 20-20 रुपये महंगा हुआ है। इसी तरह अन्य फलों के दाम बढ़े हैं। फलों के दाम बढ़ने के बाद भी महिलाएं पूजन को लेकर खरीदारी कर रही हैं। बेटों की लंबी उम्र के लिए महिलाएं जीवित्पुत्रिका का व्रत रखती हैं। इस बार यह पर्व रविवार को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर फलों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। जिले की ज्ञानपुर, भदोही, चौरी, औराई, मोढ़, सुरियावां, गोपीगंज, जंगीगंज आदि बाजारों में फलों के दाम के अलग-अलग है। चौरी के फल विक्रेता चंद्र प्रकाश चंदू ने बताया कि फल के दामों में 20 रूपये महंगा हुआ। इसके बाद ग्राहकों फल खरीद रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि जहां रोजाना 25 से 30 किलो फल बिकता था। वहीं त्योहारी सीजन में 35 से 40 किलो बिक रहा है। जीवित्पुत्रिका व्रत के मद्देनजर अतरिक्त फल मंगाकर रख लिया गया है। अभी से ग्राहकों के आर्डर मिलने लगे हैं। फल महंगा होने के पीछे मुख्य कारण है अब त्योहारी सीजन शुरू हो चुके हैं। रविवार को जीवित्पुत्रिका का व्रत है। इसके बाद 22 सितंबर से नवरात्रि शुरु हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें