फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेशर वाल्व की खराबी ने रोका डाउन पवन एक्सप्रेस का चक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रेशर वाल्व की खराबी ने बृहस्पतिवार को माधोसिंह स्टेशन के समीप डाउन पवन एक्सप्रेस का चक्का लगभग 39 मिनट तक रोक दिया। इससे डाउन दानापुर एक्सप्रेस ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर लगभग 31 मिनट विलंबित रही। इसके बाद वाराणसी की ओर बढ़ी। इस दौरान यात्रियों को बीच रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-मुंबई से चलकर दरभंगा-बिहार जाने वाली ट्रेन संख्या 11061 निर्धारित समय पर ज्ञानपुररोड स्टेशन पहुंची थी। ज्ञानपुर रोड-माधोसिंह स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 259/0 के पास पहुंचते ही प्रेशर वाल्व में खराबी आ गई। इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को भी दी गई। 11.37 से 12.16 बजे तक उसे ठीक करने का काम होता होता। इसके बाद चालक दल ने खराबी को दूर कर ट्रेन को लेकर आगे बढाया। इसके बाद डाउन ट्रेन नंबर 12791 ज्ञानपुर रोड स्टेशन से वाराणसी की ओर बढ़ी। इंटेलिजेंस के उप निरीक्षक रामगोविंद ने बताया कि जानकारी पर जीआरपी, आरपीएफ के जवानों ने ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा में लगकर प्रेशर वाल्व को ठीक कराने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें