ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में सोमवार को अर्थशास्त्र परिषद का गठन हुआ। इसमें स्नातक व परास्नातक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
संयोजक डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर श्रद्धा मिश्रा व उपाध्यक्ष पर मयंक दूबे का चुनाव हुआ। सचिव तथा उपसचिव पद के लिए अनुपम पांडेय व आंचल मौर्य को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर नेहा मौर्य का चुनाव हुआ है। इसके साथ ही बीए प्रथम वर्ष से प्रवेश दूबे व शिवानी उपाध्याय, द्वितीय वर्ष से श्याम सूरत तिवारी व खुशबू तथा तृतीय वर्ष से दीपक गुप्ता व प्रिया सिंह कक्षा प्रतिनिधि पद के लिए चुने गए।
एमए प्रथम व द्वितीय वर्ष के लिए सरस मिश्रा, श्वेता उपाध्याय, आदर्श पांडेय एवं अंजलि गुप्ता कक्षा प्रतिनिधि बने हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अवस्थी ने अर्थशास्त्र परिषद के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए दायित्वों की भी याद दिलाई। मौके पर परिषद के निदेशक डॉ. सत्येंद्र पूजन प्रताप त्रिपाठी, डॉ. इंग्लेश कुमार भारती, डॉ. महेंद्र यादव, डॉ.राजेश यादव सहित अन्य रहे।