फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मिड डे मिल में अब मोटा अनाज परोसने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मोटा अनाज (मिलेट्स) स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। सरकार लोगों को मोटे अनाज के लिए प्रेरित कर रही है। अब परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को भी मोटे अनाज से तैयार हुए व्यंजन दिए जाएंगे। महानिदेशक का पत्र आने पर बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। शुरूआत में स्कूलों में इसके फायदे बताए जा रहे हैं। वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील (मध्यान्ह भोजन योजना) के मेन्यू में मोटे अनाज का भोजन शामिल करने को कहा है। उनकी ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सप्ताह में एक दिन मोटे अनाज का भोजन मिड-डे मील के तहत दिए जाने का प्रस्ताव किया है। अब परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को सप्ताह में एक दिन मिडे-डे मील के तहत मोटे अनाज का भोजन परोसा जाएगा। पौष्टिकता में भरपूर मोटे अनाज को फिर से खाने की आदत डालने के लिए यह पहल की जा रही है। मुख्य सचिव के पहल के बाद महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने पत्र भेजकर इसे प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। जिला समन्वयक एमडीएम सौरभ सिंह ने कहा कि महानिदेशक का पत्र आया है। शुरूआत में स्कूलों में मोटे अनाज के फायदे के बारे में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। भविष्य में जल्द ही मोटा अनाज एमडीएम में शामिल किया जाएगा। बताते चलें कि जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में एक लाख 55 हजार बच्चे अब तक पंजीकृत हैं। 2022 में यह संख्या एक लाख 90 हजार से अधिक रही।
विज्ञापन

फास्टफूड से बचने पर दिया जाएगा जोर
ज्ञानपुर। एमडीएम समन्वयक सौरभ सिंह ने बताया कि फास्टफुड का सेवन बच्चों के लिए काफी नुकसानदायक हो रहा है। स्कूली बच्चों को इससे होने वाले नुकसान और मोटे अनाज के फायदे को बताया जाता है। जिससे वह घर जाकर अभिभावकों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें