फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के तीसरे लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। ऑक्सीजन प्लांट के लिए जरूरी उपकरण सोमवार को पहुंच गए। विभाग के मुताबिक उपकरण इंस्टाल होने बाद प्लांट दो से तीन दिनों में शुरू हो जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर आने से पूर्व जिले के सभी पाचों आक्सीजन प्लांट शुरू करने की मुहिम में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। सीएचसी औराई में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएगा। ट्रामा सेंटर के बगल ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम तेज हो गया है। सोमवार को प्लांट के जरूरी उपकरण भी पहुंच गए। इससे प्लांट दो से तीन दिनों में शुरू हो जाएगा। नवनिर्मित ट्रामा सेंटर में 35 ऑक्सीजन युक्त बेड बने हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंबरीश सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के लिए सभी जरूरी उपकरण आ चुके हैं। इंजीनियर को इसकी सूचना दे दी गई है। दो-तीन दिनों के अंदर ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें