फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डीघ ब्लॉक में तीन आवासीय भवन बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। कोनिया क्षेत्र के डीघ ब्लॉक परिसर में आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यापक सुधार आयेगा। 98 गांवों वाले इस ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रशासन तीन आवासीय भवन बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन दशक पूर्व ब्लाक परिसर में कार्यालय के साथ 10 आवासीय भवनों का निर्माण कर्मचारियों के लिए हुआ। रखरखाव के अभाव में आवासीय भवनों की स्थिति दयनीय हो गई है। आलम यह है कि दिन भर कार्यरत कर्मचारी कामकाज निबटाने के बाद आवासीय भवनों में रात्रि प्रवास नहीं करते। कर्मचारी या तो किराए के कमरों में रहते हैं या फिर नजदीकी हैं तो अपने आवास चले जाते हैं।
बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पिछले दो वित्तीय वर्ष से आवासीय भवनों की स्थिति बदलने के लिए रुपरेखा तय हो रही है, लेकिन बजट के कारण सार्थक परिणाम नहीं निकल पाया। परिसर में कुल 10 आवासीय भवन जर्जर हैं। जिनमें बीडीओ, एडीओ पंचायत आवास और एक अतिरिक्त जर्जर भवन के लिए 22 लाख की कार्य योजना क्षेत्र पंचायत को सौंपा गया है। आगामी दिनों की बैठक में कार्य योजना को स्वीकृति मिली तो मई-जून तक आवासीय भवनों में सुधार दिखेगा।
विज्ञापन

वहिदानगर। डीघ ब्लाक परिसर में ही ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय के सामने एक कैंटीन जहां लोग चाय नाश्ता करने आते हैं। इसके बगल में में लगे हैंडपंप के पास काफी गंदगी है। रंजू देवी, सविता देवी, मनीषा, अरुणिमा, पिंकी ने बताया कि यह स्थिति चार-पांच माह से है। बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कैंटीन के सामने हैंडपंप प्लेटफार्म सफाई की शिकायत मिली है। निरीक्षण कर सफाई करा दी जाएगी। कैंटीन के बगल में पेयजल स्टैंड का निर्माण पूर्ण होते ही पेयजल की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें