फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्पोर्ट्स काॅलेजों में प्रवेश के लिए प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी, लखनऊ के अधीन लखनऊ, गोरखपुर व सैफई स्पोर्ट्स कॉलेजों में रिक्त 275 सीटों को भरने के लिए कक्षा 6, 7, 8 और 9 में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू होनी है। इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन परीक्षा वाराणसी के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम, लालपुर वाराणसी में 19 से 21 अप्रैल तक होगी। जिला उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, तैराकी (केवल बालकों के लिए), हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वाॅलीबाॅल एवं बैडमिंटन (बालक और बालिका दोनों के लिए) और जूडो (केवल बालिकाओं के लिए) में प्रवेश दिया जाएगा। बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी मूंसीलाटपुर स्थित जिला स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें