फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टासाउंड के लिए भटक रही गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रेडियोंलॉजिस्ट मिलने के बाद भी अभी तक नहीं शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

ज्ञानपुर। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन चालू होने की उम्मीद तब जगी थी जब जिला अस्पताल में चार विशेषज्ञों में एक रेडियोलॉजिस्ट भी मिले। विशेषज्ञों की तैनाती 15 दिन से ज्यादा हो गई है, लेकिन अभी तक अल्ट्रासाउंड शुरू नहीं हो सका है। जिससे मरीजों और तीमारदारों को मजबूरन निजी अस्पतालों की ओर रूख करना पड़ रहा है। जननी सुरक्षा का दावा करने वाला स्वास्थ्य विभाग जिले में गर्भवती को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं दे पा रहा है। जिले के किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलती है। यहां तक कि दोनों जिला अस्पताल में भी पिछले कई सालों से सेंटर बंद पड़ा है।जिले भर में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार करवाने वाली गर्भवती को मजबूरी में निजी सेंटरों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में नए विशेषज्ञों के आने के बाद भी चिकित्सको की कमी रहेंगी। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में कुल 24 पद सृजित जिसमे 19 पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात है। अब भी पांच पद रिक्त है। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया है कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो गई है। सालों से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन की साफ-सफाई और ठीक कराई जा रही है जल्द ही गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें