विधानसभा चुनाव-2022 के पहले 546 ग्राम सभाओं में पंचायत सहायक की नियुक्ति ने जनसेवा केंद्र, कामन सेंटर संचालकों की नींद हराम कर दी है। संचालकों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्री मांग पत्र डीएम आर्यका अखौरी को सौंपकर नियुक्ति में वरीयता देने की मांग की। शरद कुमार, खुशियाल चंद, मनीषा आदि ने बताया कि ढाई वर्ष पहले सरकार के निर्देश पर ग्रामीणों को आधार कार्ड, जाति, निवास, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, जनकल्याणकारी योजनाओं का आनलाइन आवेदन जैस कार्यों को लक्ष्य तक पहुंचाने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जबकि हजारों रुपये केंद्र संचालन के लिए लाइसेंस लेने और नवीनीकरण के नाम पर खर्च कर चुके हैं। सरकार यह भी घोषित कर दिया है कि जिस ग्रामसभा में आरक्षणवार निर्वाचन हुआ है उसी वर्ग का पंचायत सहायक नियुक्त होगा। यदि केंद्र संचालक को वरीयता मिले तो प्रशिक्षितों को स्वरोजगार का लाभ मिलेगा।