फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज, तिथि घोषित होने का इंतजार.

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा हर स्कूल में कराई जानी है,इसको लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। छात्र-छात्राएं अपना कोर्स पूर्ण करने में जुटे हैं। हालांकि अभी स्कूल प्रबंधन को निश्चित तिथि का इंतजार है। कोविड के मद्देनजर स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा के लिए तैयारियां शत प्रतिशत पूरी कर ली है। इस वर्ष 183 स्कूलों में एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जुटे छात्र-छात्राएं ऑनलाइन तैयारी कर रहे हैं। अभोली ब्लाक के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार बिंद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। जिसमें सीसीटीवी, चारदीवारी, हैंड पंप ,शौचालय, डेस्क बेंच से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली है। इस समय जो छात्र-छात्राएं वैक्सीनेशन से वंचित रह गए है। उनकी सूची बनाकर उनका टीकाकरण कराया जा रहा है। बच्चे प्री बोर्ड की तैयारी भी कर रहे हैं। उधर, डीआईओएस एनएल गुप्ता ने बताया कि प्री बोर्ड के लिए कोई निर्देश नहीं आया है। जैसे ही निर्देश आएगा परीक्षा करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें