फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अलविदा की नमाज में सौहार्द और मिल्लत के लिए की दुआएं

विज्ञापन
भदोही कस्बे के जमुंद मोहल्ले की मस्जिद में नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु। स्रोत- कमेटी
विज्ञापन
भदोही। ऐसा मौका कम ही आता है जब माह-ए-रमजान में दो अलविदा नमाज पढ़ने का अवसर मिला हो, लेकिन इस वर्ष माह-ए-रमजान ने अकीदतमंद मुसलमानों को दो-दो अलविदा नमाज पढ़ने का अवसर दिया है। शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में अलविदा की नमाज सौहार्द और मिल्लत के साथ अदा की गई। भदोही और गोपीगंज सहित विभिन्न मस्जिद खचाखच भरी रहीं। लोग मस्जिदों में जगह पाने के लिए वक्त से डेढ़ घंटे पहले ही मस्जिद पहुंचने लगे। नमाज में लोगों ने अपनी गुनाहों के लिए अल्लाह से माफी मांगी। नमाज पढ़ाने वाले पेश इमामों ने अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया। भदोही में जुमे की नमाज का वक्त दोपहर एक बजे शुरू होती है। कुछ मस्जिदों में डेढ़ बजे नमाज होता है। शहर के तकिया कल्लन शाह जामा मस्जिद, अजिमुल्लाह चौराहा, काजियाना, पीरखांपुर, काजीपुर, कसाई टोला, बाजार सरदार खां, पचभैय्या, जमुंद, मर्यादपट्टी, बाजार सलाबत खां, पश्चिम तरफ, जलालपुर, सिविल लाइन्स, स्टेशन रोड, दरोपुर, बंधवा, मीरा शाह आदि की मस्जिदें खचाखच भरी रहीं। यही कारण है कि नमाज के समय से डेढ़ घंटे पहले से ही लोग जगह पाने के लिए पहुंचने लगे थे। बाजार सरदार खां मस्जिद के पेश इमाम हाफिज तबरेज अंसारी ने देश और दुनिया में अमन के लिए विशेष दुआ की। कहा कि इस्लाम इंसानियत की सीख देता है। आपसी सौहार्द और भाई चारा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके अलावा एक दूसरे के काम आना, किसी को नुकसान न पहुंचाने की भी इस्लाम सीख देता है। यह भी कहा कि यह हिदायत एक महीने के लिए नहीं बल्कि ताजिंदगी अमल मे लानी चाहिए। जिले गोपीगंज, ज्ञानपुर, सुरियावां, नईबाजार, खमरिया, घोसिया आदि में मुस्लिम बहुल मोहल्लों में अलविदा की नमाज की धूम रही। लोगों ने अलविदा की नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को बधाई दी। अलविदा को लेकर पुलिस प्रशासन सभी कस्बों में सतर्क दिखा। डीएम और एसपी जुमे की नमाज के समय भदोही सहित विभिनन्न कस्बों में भ्रमण करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें