सुरियावां। ब्लॉक के कैड़ा गांव की ग्राम प्रधान पूनम तिवारी के पति डॉ. देवेश तिवारी की बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना में चाचा उमेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डॉ. देवेश परिवार के साथ मैहर धाम में बेटे का मुंडन कराने गए थे। वहां से लौटते समय कड़े मानी धाम दर्शन कर विंध्याचल जाते हुए प्रयागराज के नवाबगंज कौड़िहार के पास उनकी कार टायर फटने से पलट गई। घटना इतनी भयानक थी कि कैड़ा के प्रधान पति डॉ. देवेश तिवारी (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चाचा उमेश तिवारी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि देवेश और उमेश एक निजी कार में सवार थे। वहीं परिवार के अन्य लोग दूसरी गाड़ी में थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। डाॅ. देवेश का डेंटल केयर क्लीनिक सुरियावां बाजार में हैं। वहीं उन्हें एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना के बाद सुरियावा बाजार शोक की लहर दौड़ गई। संवाद