ज्ञानपुर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पर योग करते साधक। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से कैंप कार्यालय पर योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने शिविर का शुभारंभ किया। योग शिक्षक अमित प्रकाश ने प्राणायाम से योगाभ्यास का आरंभ किया। प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भस्त्रिका, कपालभांति, बाह्य, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके अलावा ताड़ासन, वृक्षासन ,पादहस्तासान, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन, अर्ध चक्रासन समेत अन्य योग के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग से जीवन को निरोगी बनाया जा सकता है। सीडीओ ने कहा कि योग से विश्व पटल पर भारतीय मेधा ने एक पहचान बनाई है। विश्व योग के महत्व को स्वीकार कर रहा है। इस मौके पर अरविंद भट्टाचार्य, आलोक कुमार गुप्ता, अभय श्रीवास्तव, डॉ. आरएन सिंह, प्रमोद दुबे, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, नरेंद्र नाथ पांडेय, शीतला प्रसाद मौजूद रहे।