फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 केंद्रों पर प्रायोगिक परीक्षा आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 75 केंद्रों पर वृहस्पतिवार को प्रायोगिक परीक्षा शुरू हो जाएगी। बुधवार देर शाम तक इसकी तैयारी चलती रही, लेकिन कई स्कूल अभी भी कमियां दूर नही कर सके। इससे छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ सकती है। बोर्ड परीक्षा के लिए बने 90 केंद्रों में 15 के पास विज्ञान की मान्यता नहीं है। ऐसे स्कूलों का केंद्र आसपास के ही विद्यालय को बनाया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 12 अप्रैल को समाप्त हुई। चुनाव और कोरोना के कारण प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दूसरे चरण में 28 अप्रैल से चार मई तक प्रायोगिक परीक्षा कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा बने 90 केंद्रों में 15 के पास विज्ञान वर्ग की मान्यता नहीं है। जिससे 75 केंद्रों पर ही प्रायोगिक परीक्षा कराई जा रही है। सभी केंद्र पर पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। उन्होंने प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी कि कोई भी छात्र-छात्रा परीक्षा से वंचित होंगे तो प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें