ज्ञानपुर। जिले में इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा से छूटे छात्र-छात्राओं को बोर्ड ने एक मौका दिया है। पांच और छह अप्रैल को दो केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने बताया कि विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में भौतिक, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा होगी। गृह विज्ञान की परीक्षा पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज में होगी। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि छूटे छात्र-छात्राओं की परीक्षा उक्त तिथि पर कराएं अन्यथा मई-जून में जारी होने वाले रिजल्ट में उक्त विषय में नंबर अंकित नहीं होंगा।