फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिनका में बनेगा पावर हाउस,सर्वे शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में अघोषित विद्युत कटौती, जर्जर उपकरणों से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी की तीन सदस्यीय टीम ने भदोही जिले सर्वे किया। टीम में शामिल एसडीओ ईश्वर शरण सिंह ने बताया कि अलीनगर, काली देवी, पूरेरजई, शिवनगर कॉलोनी, धनीपुर-जंगीगंज समेत दर्जनों स्थानों तक पहुंचकर जर्जर तारों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। गिराई स्थित उपकेंद्र पर लोड अधिक होने के कारण निगम ने जोगिनका गांव में अतिरिक्त पावर हाउस बनाकर लोड कम करेगा। साथ ही ट्रांसफार्मर में क्षमता वृद्धि, जर्जर तार को बदलने, कंडक्टर तार लगाने, एलटी लाइन, सर्किट ब्रेकर बनाने जैसे कार्य पांच वर्ष तक की कार्य योजना में शामिल है। एक्सईएन अमर सिंह, जेई मनोज कुमार समेत अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें