फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर पोल्ट्री फर्म की हो रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट है। रविवार को रैपिड रिस्पांस टीम (आरआटी) ने विभिन्न स्थानों पर बने 30 पोल्ट्री फर्म की हकीकत देखी। पोल्ट्री संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हें बर्ड फ्लू के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में बताया। कहा लक्षण दिखते ही पशु चिकित्सक को सूचित किया जाए। जिससे बीमारी फैलने से रोका जा सके। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सचान ने बताया कि रविवार को आरआरटी ने भदोही के बसंतपुर, औराई, दुर्गागंज, अभोली, डीघ समेत अलग अलग गांव में बने पोल्टी फर्म का निरीक्षण किया गया। जिले में कुल 130 पोल्ट्री फर्म संचालित है। 30 मई तक नियमित फर्म का निरीक्षण किया जाएगा। जांच के लिए चार आरआटी गठित है, एक टीम में कुल चार सदस्य है। रोजाना जांच की रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। यदि कोई टीम जांच के प्रति लापरवाही बरती है, तो कार्रवाई की जाएगी। एवियन एन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) एक घातक बीमारी है, जो पक्षियों में होते हैं। संचालित पोल्ट्री फर्म में चार लाख 42 हजार 140 छोटे बड़े मुर्गी के बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें