ज्ञानपुर। मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई। बताया कि यह वाहन 24 जुलाई तक लोगों को जागरूक करेगा।
उन्होंने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य 18 से 49 वर्ष तक के दंपतियों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण में 11 से 24 जुलाई तक ग्राम प्रधान भी परिवार नियोजन को लेकर लोगों को सजग करेंगे। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसके चक ने विचार व्यक्त किये। इसी कड़ी में दुर्गागंज सीएचसी पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव सहित अजीत कुमार, परशुराम सिंह, राधिका पाल, प्रदीप कुमार, मीनू, मोहिनी वर्मा आदि मौजूद रही।