सुरियावां। नगर के वार्ड छह नेता नगर स्थित तालाब की निगरानी नहीं हो पा रही है। इससे तालाब गंदगी से पट गया है। उपेक्षा के शिकार हो चुके तालाब के सुंदरीकरण की आवाज उठने लगी है। नागरिकों ने कहा कि सरकार जल संचयन के लिए तालाबों के सुंदरीकरण पर ध्यान दे रही है, लेकिन उक्त तालाब की हालत नहीं सुधर रही है। नागरिकों ने कहा कि वार्ड में मात्र एक तालाब है, लेकिन नगर पंचायत की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुंदरीकरण होने से लोग सुबह शाम यहां बैठे सकते हैं। वार्ड के प्रवेश कुमार, श्याम कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र महेंद्र आदि ने तालाब के सुंदरीकरण की मांग नगर के ईओ और अध्यक्ष से किया।