फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पुलिस कर्मी घायल, हिरासत में सेल्समैन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव स्थित एक दुकान में मोबाइल फोन का दाम पूछना पुलिस कर्मी को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पांच-छह लोगों ने मारपीट कर पुलिस कर्मी को घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर घायल पुलिस कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सुरियावां थाना क्षेत्र के अभोली गांव निवासी आशीष यादव (28) ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मोहम्मदाबाद-गाजीपुर थाने में कार्यरत है। रविवार की शाम ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पड़ाव मार्ग से जा रहा था। ट्रेन के आने में समय होने पर वह दुकान में पहुंच कर नए मोबाइल फोन का दाम दुकानदार से पूछने लगा। इस दौरान दुकानदार और सेल्समैन ने विवाद कर पांच-छह लोगों को बुला लिया। उसके बाद बाहरी लोगों ने दुर्व्यवहार कर पिटाई की।घटना के समय पुलिस कर्मी आशीष यादव सादे वेश में ही था। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि मामले में दुकानदार और सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद दुकानदार को छोड़कर सेल्समैन को बैठाया गया है। सीसी टीवी फुटेज खंगालने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें