वहिदानगर। मतगणना केंद्र कालिका नगर इंटर कालेज कोइरौना में सोमवार की दोपहर उस समय प्रत्याशियों, एजेंटों में भगदड़ मच गई जब एजेंट पुलिस से उलझ गए। मतगणना पर्यवेक्षकों की सख्ती पर पुलिस ने लाठियां भांजकर सभी को केंद्र के बाहर कर दिया। मामला यह था कि बारीपुर काउंटर पर जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पदों की गणना चल रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की बात जैसे-जैसे लोगों को लगी विरोध शुरू हो गया। एक-दूसरे गुट के समर्थकों में विवाद बढ़ने पर मतगणना कार्य में बाधा और मतपेटियां लाने में लगे मजदूरों तक को प्रताड़ना झेलनी पड़ी। सीओ सदर एके सिंह ने बताया कि समझाने-बुझाने के बाद भी लोग तू-तू, मैं-मैं बंद नहीं कर सके। पुलिस बल का प्रयोग करते ही सबकुछ शांत हुआ और पॉजिटिव केस होने की शंका प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डीघ गुलाब शंकर यादव से कराई गई ।