फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिलाओं से पुलिस ने किया संवाद, दिया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के फेज-छह के तहत शुक्रवार को एंटी रोमियो टीमों ने शिक्षण संस्थानों, बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन

इस दौरान बालिकाओं और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्हें छेड़खानी, फब्तियां कसने, उत्पीड़न एवं साइबर अपराधों जैसे विषयों पर सतर्क रहने तथा उनके बचाव व सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के उपयोग के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें