फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुलिस ने 39 स्थानों पर लगवाए 186 सीसी कैमरे

विज्ञापन
पुलिस लाइन ज्ञानपुर में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर में सीसीटीवी कैमरा चेक करते एसपी अ​भिमन्यु मांग - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले के प्रमुख 39 तिराहों-चौराहों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। 39 स्थानों पर 186 सीसी कैमरों से नजर रखी जा रही है। इसके लिए पुलिस लाइन में अलग से इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर बनाया गया है। जहां से 24 घंटे मॉनीटरिंग की जा रही है। ये कैमरे निगरानी और आपातकालीन सहायता के साथ अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों तक पहुंचने में भी सहायक होते हैं। पुलिस लाइन में बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ-साथ संदिग्धों को भी चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने 39 ऐसी जगहों को चिह्नित कराया, जहां महिलाओं और बालिकाओं का आवागमन ज्यादा होता है। उन सभी जगहों पर सीसी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है। इसमें सोसायटी, स्कूल, फैक्ट्री, रेलवे स्टेशन परिसर, बस अड्डा जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान प्रमुख हैं। पुलिस विभाग की ओर से अजीमुल्ला तिराहा, औराई चौराहा, बाबूसराय बाजार, वहिदानगर, बाईपास चौराहा सुरियावां, भीटी बॉर्डर, चकवा महावीर, चौरी मेन रोड, दानूपुर तिराहा, धनतुलसी मोड़, धौरहरा, दुर्गागंज तिराहा, ज्ञानपुर रोड बड़ा चौराहा, ज्ञानपुर रोड नगर पालिका, हॉस्टल चौराहा, इंदिरा मिल चौराहा, करियांव बाजार, कसिदहां चौकी, केवड़िया फाटक, कोइरौना बाजार, लिप्पन चौराहा, महाराजगंज बाजार, ममहर बाजार, मनिकापुर तिराहा, मीरजापुर रोड बॉर्डर, मीरजापुर तिराहा, मोढ़ चौराहा, नेतानगर तिराहा, फूलनदेवी तिराहा, पुरानी बाजार सुरियावां, राजा पार्क, रजपुरा चौराहा, रोही बाजार, सहसेपुर बॉर्डर, सीतामढ़ी गेट, सुरियावां तिराहा, उगापुर बाजार, वरुणा पुल व नवधन यार्ड के पास सीसी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें