क्षेत्र के जमुर्खा गांव निवासी सपना और बभनियाव के प्रदीप के बीच तीन साल से प्रेम संबंध था। परिवार वाले उनकी शादी को राजी नहीं थे। पुलिस ने उनकी चौकी के पीछे के मंदिर में शादी करा दी। शनिवार को सपना की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर सौरभ दवा लेकर उसके घर पहुंच गया। सपना के माता-पिता सौरभ से पूछताछ की तो उन्हें दोनों के बीच के प्रेम प्रसंग की बात पता चली। युवक के पिता शादी के लिए राजी नहीं थे। युवती के परिजनों ने शादी का झांसा देने का मुकदमा दर्ज करा दिया। चौकी प्रभारी सुग्रीव गुप्ता ने लड़के और लड़की से बात की तो दोनों ने शादी के लिए राजी हो गए। दोनों पक्षों को बुलाकर पुलिस ने चौकी के पीछे काली माता मंदिर में दोनों की शादी करा दी। वर-वधू के परिजनों के साथ ग्राम प्रधान नरसिंह राम, चंदन दुबे, पुल्लू दुबे, राजेश त्यागी, राजेंद्र राम, श्यामलाल, मुन्ना राम, नरेंद्र सिंह आदि रहे।
रिपोर्ट- देवेंद्र यादव
संपादन- धनंजय
बाइट- 1227