फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश के दौरान पुलिस पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सरई मिश्रानी गांव में गैर इरादतन हत्या के मामले में एक कंपनी में दबिश देने गई पर पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब गोपीगंज थाने की पुलिस सरई मिश्रानी के एक कालीन कंपनी पर पहुंची। वहां गिरधारी लाल और राज बिहारी को गिरफ्तार किया गया। कंपनी में काम करने वाले मजदूर बिलटन दास ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राज बिहारी पकड़े जाने के दौरान कांस्टेबल सत्यम सिंह के उंगली में दांत से काट लिया। कोतवाल बृजेश सिंह ने कहा कि पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान गिरकर घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें