फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: काशी और कालीन के सहारे पीएम ने जोड़ा नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद बिंद के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी भदोही की धरती से काशी और कालीन के सहारे गहरा रिश्ता जोड़ गए। पीएम ने खुद को काशी वाला और भदोही को काशी का हिस्सा बताकर जनता को उत्साह से भर दिया तो संसद में लगे कालीनों का जिक्र किया। अपने 35 मिनट के भाषण में उन्होंने मां विंध्यवासिनी, बाबा हरिहरनाथ और सेमराधनाथ के साथ सीता मइया को नमन कर खास वर्ग को अपने पाले में करने की कोशिश की। पीएम ने अपने भाषण में भदोही के विकास का जिक्र करते हुए माफिया पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन




भाषण की शुरूआत उन्होंने भोजपुरी में की। कहा कि विंध्यवासिनी मइया, सीता मइया, बाबा हरिहरनाथ आउर बाबा सेमराधनाथ के प्रणाम करत हई....। सीता नवमी के पावन दिन ए धरती पर आवे के मिलल इस सौभाग्य बा...। इस पर पूरा पंडाल हर-हर महादेव और मोदी-मोदी... से गूंज उठा। उन्होंने जब काशी और भदोही का रिश्ता जोड़ा तो भदोहीवासियों को अपनेपन का अहसास हुआ। उन्होंने कहा कि अगर मैं आपसे कुछ भी ना मांगूं तो भी आप वोट देकर के भारी मतों के साथ यहां से कमल दिल्ली भेजने वाले हैं, लेकिन मैं आज आपके पास आया हूं आपका आशीर्वाद मांगने के लिए। भदोही में रिंग रोड, मछलीशहर से बनारस तक नेशनल हाईवे के साथ अन्य कामों का जिक्र किया। बताया कि हमारे भदोही में रेलवे लाइन अब डबल हो गई है। भदोही के कालीन उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी नई संसद में भदोही के ही कालीन लगे हैं। भदोही के कालीन को वन जिला वन प्रोडक्ट योजना में पहले स्थान पर रखा है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है।

ऊंज थाने के समीप बृहस्पतिवार को चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 47 मिनट तक रहे। वह दो बजकर 10 मिनट पर सभास्थल पर पहुंचे। दो बजकर 15 मिनट पर मंच पर पहुंचे। यहां डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत अन्य पदाधिकारियों ने अंगवस्त्रम, प्रतीक चिह्न दिया। दो बजकर 22 मिनट पर प्रधानमंत्री ने संबोधन शुरू किया। करीब 35 मिनट बाद दो बजकर 57 पर भारत माता जय के साथ समापन किया।
विज्ञापन


ऊंज थाने के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता खुद मोदी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर जाकर उनका एक काम अवश्य करें। कहा कि सभा से जाने के बाद गांव में एक-एक घर जाकर मोदी का प्रणाम अवश्य बोलिएगा। कहना कि दादा, दादी, माता-पिता और चाचा-चाची की चिंता उनके बेटे मोदी को है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें