फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़कों पर गड्ढों की भरमार, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
जंगीगंज रेलवे हाल्ट मार्ग के गड्ढों में भरा पानी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के ग्रामीण और शहरी सड़कों की हालत तो बदहाल है ही, रेलवे स्टेशनों और हाल्टों को जाने वाली सड़कों की स्थिति भी ठीक नहीं है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन, जंगीगंज, बहेरवा, अलमऊ और सरायजगदीश हाल्ट जाने वाले मार्ग पर इतने गड्ढे हैं कि कई बार लोग गिरकर घायल भी हो जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि यदि मरम्मत हो जाए तो समय के साथ ही पैसा भी बचेगा। क्योंकि अच्छी सड़कों से आवागमन करने में वाहन का ईंधन कम खर्च होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रेल खंड स्थित स्टेशन ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह, कटका, अहिमनपुर, हाल्ट जंगीगंज, सरायजगदीश, अलमऊ, अतरौरा, बहेड़वा से अनारक्षित ट्रेन से यात्रा करने वाली किशोरीलाल बिंद ने बताया कि पांच वर्ष में दोहरीकरण, विद्युतीकरण के नाम पर करोड़ों खर्च हुए, लेकिन स्टेशन और हाल्ट तक पहुंचने के लिए बनी सड़कें उसी स्थिति में हैं। मौसम सूखा होने पर आवागमन किसी तरह कर लिया जाता है, लेकिन बारिश का पानी क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढों में भरने के कारण आवागमन मुश्किल होने लगा है। यही स्थिति उत्तर रेलवे के सुरियावां, परसीपुर, मोढ़, सरायकंसराय तक पहुंचने वाली सड़कों की है। सुरियावां स्टेशन से वाराणसी, प्रयागराज, जंघई, फूलपुर स्थित तकनीकी शिक्षण संस्थान तक जाने वाले छात्र राहुल, छात्रा उर्वशी, नेहा ने बताया कि रेल प्रशासन ट्रेनों के परिचालन को लेकर करोड़ों रुपये खर्च करता है। यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं रहता है। यदि रेलवे की जमीनों में एक दशक से यात्रियों की राह आसान कर रही सड़कों की सुधि ली जाए तो रेलवे के ही विकास में एक और कड़ी जुड़ेगी। यात्रियों की मानें तो सबसे अधिक खराब स्थिति जंगीगंज रेलवे हाल्ट-सूफीनगर, गोधना, वहिदानगर, रेलवे क्रासिंग आनापुर-तिलंगा, गोपपुर-अलमऊ, खमरिया-अहिमनपुर हाल्ट, सरायजगदीश हाल्ट-धनीपुर, सुरियावां रेलवे स्टेशन-मुख्य बाजार, परसीपुर स्टेशन-चौरी, मोढ़ स्टेशन-मोढ़ बाजार, सरायकंसराय स्टेशन-दुर्गागंज बाजार मार्ग पर बारिश के मौसम में न यात्री पैदल चल सकते हैं न वाहनों से। रेलवे स्टेशन और हाल्ट को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों के मामले में रेल अधिकारियों ने कहा कि दोहरीकरण में शामिल शर्तों को कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम हर हालत में पूरा करेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के इंजीनियर (कार्य) एमपी पाठक ने बताया कि एक यार्ड सेक्शन में लगभग तीन करोड़ की कार्य योजना तैयार कर सड़क का निर्माण शुरू कराया जा चुका है। रेल खंड के जंगीगंज स्टेशन का मामला डीआरएम की नजर में है। बारिश के बाद स्टीमेट पर हरी झंडी मिलते ही सड़कों की हालत बदली नजर आएगी। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि फूलपुर, जंघई में निर्माण चल रहा है। मोढ़, सुरियावां, सरायकंसराय, भदोही, परसीपुर को कार्य योजना में शामिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें