फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में प्लास्टिक को एकत्रित कर बोरियों में भरा। एनएसएस प्रभारी डॉ. कामिनी वर्मा ने बताया कि प्लास्टिक नष्ट होने में बहुत अधिक समय लग जाता है। इससे पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान होता है। मिट्टी जहरीली होने के साथ ही उर्वरा शक्ति घट जाती है। नदियों, नहरों में प्लास्टिक जाने से उनका जल बाधित होता है। वृक्षों वनस्पतियों का विकास बाधित हो जाता है। अगर जानवर खा लेते हैं तो उन्हें तमाम बीमारी हो जाती है। इसलिए हमें पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। हम सभी को चाहिए कि कपड़े और कागज का थैला लेकर ही बाजार जाएं। दुकानदार से प्लास्टिक में सामान देने की बात ना करें। इस तरह ही हम प्लास्टिक मुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें