फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने से बिगड़ता है आक्सीजन का संतुलन

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के तहत रविवार को दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजलि सिंह की अगुवाई में पीपल, पंच पल्लव आदि के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा दुनिया वैश्विक कोरोना महामारी से लड़ रही है। कोरोना महामारी ने ऑक्सीजन की जरूरतों का अहसास कराया है। पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ के कारण ही मानव सभ्यता खतरे में है। इसके पीछे मुख्य वजह हमारी तथाकथित विकास नीति एवं आर्थिक स्वार्थ रहा है, जिसकी भारी कीमत आज हमें चुकानी पड़ रही है। विकास की अंधी दौड़ ने प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ कर रख दिया है। वर्तमान समय में जंगल खत्म होते जा रहे हैं। छद्म उपभोक्तावादी जीवन ने इस वातावरण को धूल, धुएँ के प्रदूषण से भर दिया है, जिसकी वजह से हम प्राकृतिक वायु की जगह कृत्रिम वायु लेने के लिए विवश हुए हैं। अगर अब भी नहीं संभले तो आने वाली पीढ़ियों के लिए हम एक ऐसा संसार देकर जाएँगे, जहाँ बोतल में पानी की तरह लोग कृत्रिम वायु भी साथ लेकर चलने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनित दुबे, अखिलेश, अविनाश आदि रहे। इसी क्रम में पं बुद्धिराम दूबे गर्ल्स डिग्री कालेज इटहरा में कालेज के प्राचार्य डॉ संजय द्विवेदी के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद दुबे, प्रदीप दुबे आदि रहे। अभोली संवाददाता के अनुसा, उपकेंद्र मिश्राईनपुर में जूनियर अभियंता अमित बैच के नेतृत्व में पौध रोपण किया गया। इस मौके पर सनी सिंह,दिलीप पांडेय, अनिल शुक्ला, विनोद, रण विजय,रामदुलार बिन्द, प्रहलाद, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें