ज्ञज्ञनपुर। भदोही खो-खो एसोसिएशन की ओर से जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में रविवार को जूनियर एवं सब जूनियर बालक-बालिका जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 29 से 31 मार्च तक प्रदेश स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप गाजियाबाद के लिए किया गया। बालक वर्ग में अनिकेत, अमरजीत, विवेक प्रजापति, राहत अली, मुकेश कुमार, अमन यादव, गुलशन राय, पवन राय, आकाश कुमार, आजाद यादव चयनित हुए। बालिका सब जूनियर में लाजो यादव, शिवानी पटेल, कोमल पटेल, आयुषी, शिवानी पाल, अंशु यादव, पायल यादव, दिशा, प्रिया और रागिनी यादव शामिल रहीं। मुख्य कोच शत्रुघ्न, मैनेजर योगेश यादव और संगठन के सचिव मनोज कुमार उपाध्याय की देखरेख में ट्रायल किया गया।