ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में गंदगी देखकर रविवार को खिलाड़ी नाराज हो गए। प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
खिलाड़ियों ने कहा कि मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग टहलने के लिए आते हैं। योगाभ्यास के साथ बैडमिंटन और फुटबाल भी खेला जाता है लेकिन रात में यहां पर कुछ नशेड़ी किस्म के लोग आकर शीशी की बोतल एवं गंदगी फैला देते हैं। जिससे सुबह टहलने के लिए आने वाले लोग परेशान होते हैं। आसपास के लोग मैदान में गिट्टी और बालू भी गिरवाते हैं। जिससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में जीतू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, योगेश पाल, दिनेश मौर्या, शरद सिंह, जय बिंद, प्रभात धनगर, प्रदीप सिंह, दिलवर अली, संजू सिंह, सुशील, विश्वजीत आदि रहे।