फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु कामना को किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चले रहे पौधरोपण अभियान के तहत सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। सपा नेता राजेन्द्र दुबे और विधानसभा अध्यक्ष लालचन्द बिंद के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने जंगलपुर, खानापुर, भगवानपुर और वहिदामोड़ पर पौधरोपण किया। कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के दिर्घायु जीवन की कामना की। मौके पर जावेद खान उर्फ मुन्ना, महेश यादव करिया पाल, रोहित तिवारी, अंकित पांडेय, शुभम यादव, लालचंद आदि रहे। इसी तरह औराई विधानसभा के चकवा चंदेल में सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव संदीप यादव मंकी, सपा नेत्री अंजनी सरोज, केशनारायण यादव व डॉ. नींबू लाल ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें