पिपरी रोड पर नदी के पानी की जांच करने पहुंचे वाराणसी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/ सुरियावां। एक से डेढ़ दशक पूर्व नगरों में पानी सप्लाई के लिए लगी पाइप लाइन जर्जर होने के कारण ध्वस्त हो चुकी हैं। सबसे खराब हालत सुरियावां नगर की है। जहां कई वार्डों में पानी आपूर्ति की पाइप ध्वस्त हो गई है। इससे घरों में दूषित पानी पहुंच रहा। संक्रमण से बचने के लिए लोग सिर्फ कपड़े आदि धोने के लिए इस्तेमाल करते हैं। जिले में वैसे तो सात नगर निकाय हैं। इनमें भदोही, गोपीगंज, ज्ञानपुर, नई बाजार, खमरिया, घोसिया और सुरियावां शामिल है। नगर पालिका भदोही, गोपीगंज में नई पाइपलाइन लगने से आपूूर्ति व्यवस्था सुधर गई, लेकिन सुरियावां के अंबेडकर नगर, नेतानगर सहित कई वार्डों में पुरानी पाइपलाइन कई स्थानों पर टूट गई है। इससे घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। यह मामला नया नहीं है। करीब दो साल से यह स्थिति बनी है। अब तक नगर पंचायत की ओर से सुुुधार के लिए कोई पहल नहीं की गई। नगर पंचायत ज्ञानपुर के वार्ड नौ में भी कभी कभार दूषित पानी की आपूर्ति होती है। यही नहीं, सुरियावां के वार्ड एक अंबेडकर नगर में पाइप लीकेज होने से सड़क पर पानी फैल रहा है। विजय कुमार गुड्डू, रमेश, मुन्ना, पप्पू, नरेंद्र आदि नगर पंचायत से पाइप को सही कराने की मांग की।