फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा से दैहिक, दैविक और भौतिक ताप होते हैं नष्ट : अजय

विज्ञापन
कथावाचक अजय मिश्रा ।स्रोत स्वंय - फोटो : 1
विज्ञापन
ऊंज। कुरमैचा गांव में बृहस्पतिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। कथावाचक आचार्य अजय मिश्रा ने महापुराण के महात्म की चर्चा की। कहा कि मानव के युगों-युगों के पुण्य जब एकत्रित होते हैं, तब कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। कथा श्रवण करने से मनुष्य के तीनों ताप दैहिक, दैविक और भौतिक नष्ट होते हैं। चारों प्रकार की पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है। महापुराण साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है, जो मानव कल्याण के लिए धरती से अपने स्वर्ग लोक जाते वक्त अपनी छाया इसमें स्थापित कर दिया है। इस मौके पर राम प्रताप यादव, शिव प्रसाद यादव, देव राज यादव, राज कुमार, शिव कुमार, शिव दर्शन, शिव श्याम, शिव नारायण, सूरज, सुमित, मुन्नीलाल बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें