फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नये सीएनजी स्टेशनों को खोलने की मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो और नए सीएनजी स्टेशनों को खोलने की अनुमति इंडियन आयल ने दे दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक सेल्स प्रयागराज दानिश रिजवी ने बताया कि अभी तक एकमात्र गिराई-गोपीगंज स्थित भाग्यवंती फिलिंग स्टेशन पर उक्त सुविधा देकर प्रदूषणमुक्त वातावरण की ओर इंडियन आयल अडानी ग्रुप के साथ कदम बढ़ाया है। कोरोना संक्रमण के दौर में महानगरों की ओर से आने वाले सीएनजी किट युक्त वाहनों की संख्या दिनों दिन बढ़ने से एकमात्र स्टेशन से गैस को भराने में वाहन चालक लंबी लाइनों में लगे रहते हैं। आगामी माह तक कस्तूर चंद एण्ड संस, सौरभ फिलिंग स्टेशन से सीएनजी मिलने लगेगी। इसके साथ ही यहां सीएनसी स्टेशनों की संख्या बढ़कर तीन हो जाएगी। कहा कि सीएनजी प्रदूषण को न बढ़ाने से लेकर सस्ता, वाहनों में माइलेज, सुरक्षित यात्रा के लिए समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें