लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को भी काली पट्टी बांध कर सांकेतिक प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समरजीत सिंह के नेतृत्व में विरोध दर्ज करा रहे कर्मचारियों ने लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। कहा कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद व शासन को लगातार पत्र भेजकर लंबित मांगों को पूरा किये जाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। इसको लेकर संघ के सदस्य बीते पांच दिनों से काली पट्टी बांध कर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैँ। बताया कि मांगें पूरी नहीं होती हैँ तो प्रांतीय संघ के आवाह्न पर आगामी 30 अप्रैल को प्रयागराज में महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विनीत मिश्रा, तनजिम अहमद, शालिनी सिंह, मीनू श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, गुलाब चंद कुशवाहा, रामजी यादव, अरूण श्रीवास्तव, अमरेश सिंह, कमलेश, अरविंद सिंह, गंगा सिंह सहित अन्य रहे।