फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी खर्चे पर होने वाली रैलियों को नकारेगी जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर सरकारी खर्चे से होने वाली भाजपा की रैलियां अब आम जनता को गुमराह नहीं कर सकेंगी। उक्त बातें रविवार को संयुक्त दलों की बैठक और जनचौपाल में सपा के प्रमोदचंद मौर्य, ससपा के बैजनाथ यादव, सपा युवजन सभा के लालू यादव ने कहीं। चककलूटी गांव में सपा की चौपाल को संबोधित करते हुए प्रमोदचंद मौर्य ने कहा कि 15 वर्ष पहले ही रामपुर और डेंगूरपुर-धनतुलसी गंगा घाट पर पक्का पुल बन जाना चाहिए था, लेकिन केंद्र-प्रदेश की कमान संभालने वाले मात्र महंगाई, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, हत्या, लूट, छिनैती को बढ़ावा देने को उपलब्धि मान लिया। इसी का परिणाम है कि न पिछड़ों को हक-अधिकार मिल पा रहा है न गरीब परिवार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सका है। सशक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने नागमलपुर में कहा कि जनता की संपत्ति डकारने वालों को सबक मिलकर रहेगी। चुनावी बयार बहते ही सचिवालय तक भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, कौशांबी, चंदौली में होने वाली रैलियों का खर्च सरकारी खजाने से वहन करा रही है। भाजपा सिर्फ प्राचीन धरोहरों का नाम बदलने, पिछड़ों के हक न देने, परियोजनाओं को अधर में लटकाने, अपराध को बढ़ाने तक ही सीमित हैं। कोई ऐसा कार्य नहीं कराया कि गरीबों, मजदूरों, बेरोजगारों का भला हो सके। युवजन सभा के लालू यादव ने कहा कि भाजपा के चाहे अमित शाह रहे हो या योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, नंदगोपाल नंदी। सभी ने अपनी रोटी सेंक कर अन्य लोगों की ओर मुड़कर नहीं देखा। आने वाले समय में एक-एक पाई का हिसाब सामने आएगा। इस मौके पर श्यामबली, राजनारायण, रामशिरोमणि, जगदीश, सियाराम, सुशील कुमार, हामिद अली, राजमणि, लालबहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें