फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में गर्मी एक बार फिर से कहर ढाने लगी है। दोपहर में तेज धूप और शाम को उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सावन के महीने में इस तरह से पड़ रही गर्मी से लोगों की सेहत पर असर तो डाल ही रही है। शुक्रवार को जिले में आर्द्रता 100 फीसदी से ऊपर रही। वहीं अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते जा रहे तापमान से एक बार फिर से लोगों को गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया।
विज्ञापन

कालीन नगरी में बीते चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज धूप, उमस भरी गर्मी और पसीने से तरबतर लोग, पंखे और एसी के सामने से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। तेज धूप के बीच कांवर लेकर निकलने वाले कांवड़ियों को भी कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह सात आठ बजे से ही तेज धूप निकल गया। तीखी धूप का असर दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया। जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला चिकित्सालयों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ी है। खासकर सर्दी, जुकाम व वायरल फीवर के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। कृषि केंद्र मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम की बेरुखी रहेंगी। हवा का गति बदलने और वायुमंडीलय दाब जब बढ़ेगा, तो मौसम का मिजाज बल सकता है, लेकिन अभी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक आशुतोष सिंह ने बताया कि ऐसे मौसम में सावधानी बरतना बेहद जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें