फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कटान से मल्लाह बस्ती के लोग आशंका में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के नारेपार स्थित मल्लाह बस्ती में कई आशियानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बस्ती के लोगों का कहना है कि कई वर्षों से कटान जारी है। बारिश ने आशंका बढ़ा दी है। बाढ़ आने पर पूरी जमीन गंगा में समा जाएगी। भूमिहीन हो जाएंगे। बच्चों के भविष्य में अंधेरा छा जाएगा। महिलाओं ने घर बनाने के लिए जिलाधिकारी से आवासीय भूमि की मांग की है। - गंगा का पानी बस्ती तक पहुंच गया है। कटान जारी है। बस्ती के लोग भूमिहीन हो गए है। प्रशासन को भूमिहीन लोगों को घर बनाने के लिए आवासीय पट्टा की जमीन मुहैया कराना चाहिए। - संतरा देवी
विज्ञापन


- घर गंगा में कब समा जाए पता नहीं। परिवार आशंका में है। बारिश से पहले प्रशासन का कटान पीड़ितों को आवासीय जमीन देना चाहिए। - सरिता
-
- बस्ती के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। पेयजल के लिए जूझना पड़ता है। बस्ती के लोगों को सरकार को आवासीय पट्टा पर जमीन देना चाहिए । -कौशिल्या
-
- बस्ती के कई घर गंगा में विलीन होने की कगार पर है। लोग चिंतित है। आवासीय पट्टा मिलने से समस्या का समाधान हो जाएगा। - ममता

- बस्ती के समीप सरकारी जमीन खाली है। कटान पीड़ितों को घर बनाने के लिए प्रशासन को पट्टे पर जमीन मुहैया कराना चाहिए। - उषा

- गंगा का पानी घर तक पहुंच गया है। बस्ती से हटना मजबूरी है। कटान से भूमिहीन हुए लोगों को घर बनाने के लिए आवासीय जमीन का पट्टा प्रशासन को देना चाहिए - कुसुम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें