फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खोए 117 मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर फैली मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस ने सोमवार को 117 लोगों के गुम हुए मोबाइल वापस कराए। खोए मोबाइल वापस पाने के बाद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। एएसपी शुभम अग्रवाल ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जिले के अलग-अलग थानों में मोबाइल गुम होने, चोरी होने संबंधी प्राथमिकी पंजीकृत होने के बाद पुलिस टीम की ओर से संबंधित मोबाइल को सर्विंलास पर रखा गया था। पुलिस उन्हें बरामद करती गई। सोमवार को पुलिस लाइन में 117 लोगों के मोबाइल वापस किए गए। बताया कि सबसे अधिक ज्ञानपुर कोतवाली के 26 मोबाइल बरामद हुए। इसके अलावा सुरियावां व औराई कोतवाली के 21-21, गोपीगंज 18, भदोही के 10, ऊंज के नौ, कोईरौना के छह, चौरी चार व दुर्गागंज के एक मोबाइल बरामद हुए। बताया कि बरामद हुए मोबाइल की कीमत 19 लाख 89 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें