फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में बिना काम कराए भुगतान, चार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली ब्लॉक के नीबी गांव में मनरेगा योजना में बिना काम कराए भुगतान का मामला प्रकाश में आया है। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधान, सचिव सहित चार को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है। नीबी गांव निवासी राकेश कुमार और ब्रह्मदेव चतुर्वेदी सहित अन्य ग्रामीणों ने कुछ माह पूर्व गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जनता दर्शन में शिकायत की थी। जिसमें बिना काम कराए मनरेगा से पैसे निकालने की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने उपायुक्त श्रम रोजगार और अवर अभियंता डीआरडीए की टीम गठित कर जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। मामले में तकनीकी सहायक दिलीप निगम, एडीओ सहकारिता राहुल मौर्य, तत्कालीन सचिव अनुपम द्विवेदी और ग्राम प्रधान सुरेखा देवी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। सीडीओ भानुप्रताप सिंह ने बताया की जवाब न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें